Duniya Ka Mahan Salesman (दुनिया का महान सलेमान) - Hindi Book by Og Mandino
हर पीढी अपनी शक्ति का साहित्य' रचती है। इस तरह के लेखन में पाठक की ज़िन्दगी को बदलने की शक्ति है। इसमें कोई संदेह नहीं की "दुनिया का महान सेल्समैन' किताब अनगिनत लोगों की ज़िन्दगी को प्रभावित करेगी। यह हाफिद की कहानी है, दो हज़ार साल पहले एक ऊँटवाले लड़के की कहानी जो अपनी कमतर ज़िन्दगी को बेहतर बनाने की प्रबल इच्छा रखता था। उसकी काबिलयत को परखने के लिए उसे पैथोस नाम का मालिक सिर्फ एक चोगा बेचने के लिए बेथलेहम भेजता है। वह नाकाम होता है और इसके अलावा आत्म दया के एक पल में सराय के नज़दीक एक गुफा में नवजात शिशु को गर्माहट देने के लिए वह उस चोगे को दान में दे देता है। शर्मिन्दा होकर हाफिद कारवाँ वापस लौटता है लेकिन उसके सर पर एक चमकता सितारा चलता है। पैथोस इस घटना को ईश्वरीय संकेत मानता है, और वह हाफिद को दस प्राचीन सूचियाँ देता है, जिनमें वह सारा ज्ञान है जिसकी मदद से लड़का अपने सपने को साकार कर सकता है। इस शाश्वत कहानी में मूल सूचियों की सम्पूर्ण रचनाएँ भी शामिल हैं। हाफिद ने दुनिया का महान सेल्समैन बनने के लिए कामयाबी के रहस्यों पर अमल किया... और उन रहस्यों ने उसके लिए जो कामयाबी दी वह आप भी पा सकते हैं... क्योंकि हम सभी 'सेल्समेन' है। और ज़िन्दगी में हम जो कामयाबी हासिल करते हैं वह इस बात पर निर्भर करता है की हम खुद को किस तरह ‘बेच' सकते हैं।
लेखक के बारे में ऑग मैन्डिनो ने जब शिकागो स्थित पत्रिका 'सक्सेस अनलिमिटेड' का अध्यक्षपद छोड़ा तब १९७६ में बावन वर्ष की आयु में उनकी मानसिक दशा सकारात्मक थी। उन्होंने अपना पूरा समय लेखन और लेक्चर देने में बिताया, वे देश के सबसे मशहूर वक्ताओं में जाने जाते थे। उन्हें इंटरनैशनल स्पीकर्स हौल ऑफ फेम में एक सदस्य के रूप में शामिल किया गया।
Buy this Hindi book online- Duniya Ka Mahan Salesman (दुनिया का महान सलेमान).Book details:-
- Paperback: 124 pages
- Publisher: Jaico; 1 edition (2014)
- Language: Hindi
- ISBN-10: 8184955685
- ISBN-13: 978-8184955682
- Product Dimensions: 20 x 14 x 4 cm
0 Reviews:
Post Your Review